दिलीप घोष का अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला, कानून से बच नहीं पाएंगे, जेल जाना तय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रहे हैं, लेकिन वे बच नहीं पाएंगे और उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।

न्यू टाउन इलाके में प्रातःकालीन सैर के दौरान गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि इससे पहले भी तृणमूल कांग्रेस के कई नेता जैसे पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल बीमारी का बहाना बनाकर कानून से बचने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अंततः उन्हें जेल जाना पड़ा।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हुए कथित भ्रष्टाचार का पैसा अभिषेक बनर्जी तक पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि कोयला तस्करी, बालू खनन और पशु तस्करी जैसे मामलों से जुड़ा धन राज्य में शीर्ष स्तर तक गया और इसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका रही है।

तृणमूल कांग्रेस में हालिया राजनीतिक हलचल और विधायकों के बीच मतभेद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जो स्थिति बनी है, वह पहले से ही अपेक्षित थी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का भविष्य समाप्ति की ओर है और यह संगठन अब टूट की ओर बढ़ रहा है।

दिलीप घोष ने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस से कभी वास्तविक जुड़ाव नहीं रहा और वे केवल ममता बनर्जी के भतीजे होने संबंध के कारण राजनीति में आगे बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्टाचार और वसूली की प्रवृत्ति लंबे समय से चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह राज्य में कथित अवैध निर्माण और कार्रवाई हो रही है, उसी तरह तृणमूल कांग्रेस पर भी राजनीतिक स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए और इस पार्टी का अंत आवश्यक है। घोष ने कहा, "अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले इनके नेताओं ने भी ऐसा किया था कि वे अस्पताल में हैं। टीएमसी खत्म हो रही है और इस पार्टी का यही भविष्य था। टीएमसी के नाम ने बंगाल को 15 सालों में बर्बाद कर दिया। टीएमसी को लोग नहीं देखना चाहते हैं।"

शुभेंदु पीए मर्डर केस : रिहाई के बाद राज सिंह ने की सीबीआई की तारीफ ये खबर भी पढ़े : शुभेंदु पीए मर्डर केस : रिहाई के बाद राज सिंह ने की सीबीआई की तारीफ

विश्व संवाद केंद्र उत्तर बंगाल की पहल पर सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में देवर्षि नारद जयंती का आयोजन ये खबर भी पढ़े : विश्व संवाद केंद्र उत्तर बंगाल की पहल पर सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में देवर्षि नारद जयंती का आयोजन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में विकास खंड सलेमपुर की ग्राम पंचायत ईटहुआ चंदौली में ग्रामीणों को शुद्ध...
उत्तर प्रदेश 
चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

पश्चिम एशिया तनाव से ग्लोबल मार्केट दबाव में, अमेरिकी-एशियाई बाजारों में गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव से ग्लोबल मार्केट दबाव में, अमेरिकी-एशियाई बाजारों में गिरावट

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी

नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी के टावर सात के 1404...
दिल्ली 
नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम व उप-चुनाव के नतीजे आज, 4 जून 2026 को घोषित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: पंचायत व नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना 13 केंद्रों पर जारी....

उत्तर प्रदेश

चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में विकास खंड सलेमपुर की ग्राम पंचायत ईटहुआ चंदौली में ग्रामीणों को शुद्ध...
उत्तर प्रदेश 
चंदौली: रखरखाव के अभाव में आरओ प्लांट जर्जर, ग्रामीणों ने की पुनः संचालन की मांग

जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव

ललितपुर। जनपद के जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी...
उत्तर प्रदेश 
जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव

आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार को) मौसम का मिजाज मिला-जुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक...
उत्तर प्रदेश 
आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को सर्किट...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र