पूर्व मेदिनीपुर के अन्नपूर्णा बाजार में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख
दमकल और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया
पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा बाजार में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक अन्य दुकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार शनिवार तड़के लगभग तीन बजे बाजार की कुछ दुकानों से अचानक आग की लपटें और धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोग तत्काल आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य किसी कारण की आशंका व्यक्त की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर मयना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
