होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

सेंटकॉम ने नागरिकों पर हमले से किया इनकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी जंग के रुकने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं।

ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे होर्मोजगन प्रांत में शनिवार सुबह हुए हमलों में कम से कम तीन नागरिक मारे गए हैं और आठ अन्य घायल हुए हैं।

बदला लेना हमारे देश की मांग निश्चित रूप से पूरा किया जाना चाहिए:खामेनेई ये खबर भी पढ़े : बदला लेना हमारे देश की मांग निश्चित रूप से पूरा किया जाना चाहिए:खामेनेई

सेंटकॉम ने इस दावे को झुठलाते हुए कहा कि दो तेल टैंकर होर्मुज में माइंस (बारूदी सुरंगों) से टकरा गए। इससे विस्फोट हुआ है। ईरान की सेना का कहना है कि उसने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अल जजीरा, सीएनएन, गल्फ न्यूज और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तस्नीम समाचार एजेंसी ने ईरान की सेना के हवाले से कहा कि कुवैत और जॉर्डन में अनेक अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं।

ईरान ने चेतावनी दी कि उसके हमले और तेज होंगे। बंदर अब्बास के अधिकारियों ने बिजली सुविधा केंद्रों और रेलवे स्टेशन पर हमलों की जानकारी दी है। इस टकराव से खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव बढ़ गया है।

कतर ने कहा कि उसने दोहा के पास एक मिसाइल हमले को रोका। कतर ने उन दावों को बेबुनियाद बताया कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए सहमत हो गया है। दुबई के अधिकारियों ने डाउनटाउन दुबई में विस्फोटों के दावों को खारिज कर दिया है।

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर सेना ने ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि बीते कुछ घंटों की तुलना में अमेरिका के हवाई हमले तेज हो गए हैं।

मध्य शहर यज्द और दक्षिणी शहरों लार, अहवाज, सिरिक, बुशहर, बंदर अब्बास और दराब में धमाके हुए हैं। केशम द्वीप पर भी लगातार दूसरी रात धमाके हुए हैं।

होर्मोजगन प्रांत के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी हवाई हमलों में प्रांत के दो पुलों और एक सुरंग को निशाना बनाया गया।

होर्मोजगन के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि शनिवार तड़के प्रांत में कई जगहों पर हुए हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

आईआरजीसी का कहना है कि बुशहर के ऊपर एक एमक्यू-9 ड्रोन को ट्रैक कर मार गिराया गया। यही नहीं, उत्तरी हिंद महासागर में अमेरिकी जहाज को 'शोर-टू-सी' (तट से समुद्र में मार करने वाली) क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया।

आईआरजीसी ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने की पुष्टि भी की है। आईआरजीसी ने दावा किया कि अमेरिकी सेना समर्थित चार जहाजो ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश की, जिन्हें मिसाइल और ड्रोन के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान वहीं रोक दिया गया।

इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में बारूदी सुरंगों वाले रास्ते से गुजरने के बाद दो तेल टैंकरों में धमाका हुआ और उनमें आग लग गई।

तस्नीम के अनुसार, ईरान की सेना ने कुवैत और जॉर्डन में कई अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचा स्थलों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं।

इन स्थलों में कैंप उदैरी (कुवैत) गोला-बारूद का डिपो, अली अल सलेम बेस (कुवैत) मुख्यालय की इमारतें, गोला-बारूद डिपो और पास के जोड़ने वाले पुल, मुवाफक साल्टी, अल अजराक एयर बेस (जॉर्डन) और सैन्य ईंधन टैंक पर जोरदार हमला किया गया है।

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मोजेतबा खामेनेई के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी कि अगर 14-सूत्रीय समझौते के टूटने के बाद अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ चल रहे संघर्ष और सैन्य अभियान को जारी रखता है तो तेहरान जवाबी हमलों से आगे बढ़कर कार्रवाई करेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में...
खेल 
पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। आज शनिवार को भोपाल और इंदौर समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण