एफबीआई के शिकंजे में भारतीय गैंगस्टर, हत्या-अपहरण समेत कई अपराधों के आरोप
वह अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का कथित सदस्य बताया गया
वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने भारतीय गैंगस्टर्स के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एफबीआई ने कहा कि गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ब्यूरो ने इससे पहले उसका नाम अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था। उस पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहने का आरोप है।
संघीय जांच ब्यूरो ने एक्स हैंडल में सूचना साझा की कि गैंगस्टर नीतीश कौशल को गुरुवार को वरमोंट में गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में मानसून का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 44 की मौत, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावितएफबीआई ने लोगों से अपील की है कि आपराधिक गतिविधियों की जांच से जुड़े अपराधों के लिए वांछित अन्य भगोड़ों का पता लगाने में उसकी मदद करें। एफबीआई ने मंगलवार को नीतीश कौशल को एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का गुर्गा घोषित किया था।
ब्यूरो के अनुसार, यह संगठन हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में सक्रिय है।
यह संगठन भारत के पंजाब में पनपा और बाद में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करने लगा। एफबीआई के शिकंजे में आया गैंगस्टर नीतीश कौशल भगवानपुरिया गैंग के लिए काम करता रहा है।
एफबीआई ने कहा कि नीतीश भारतीय नागरिक है। लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने 25 जून को नीतीश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एफबीआई की यह कार्रवाई 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत की गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
