बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

मृतक जागेश कुमार व्यापारी के यहां चौकीदार थे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार की मौत हो गई। हादसा चांदपुर-धनौरा मार्ग पर अलावलपुर के पास हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। गांव सूंदरा निवासी जागेश कुमार चांदपुर में एक व्यापारी के यहां चौकीदार का काम करते थे।

सीएम योगी के दौरे के चलते 17 जुलाई को जिला कारागार बिजनौर में बंदियों की मुलाकात स्थगित ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी के दौरे के चलते 17 जुलाई को जिला कारागार बिजनौर में बंदियों की मुलाकात स्थगित

वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार साढ़े छह बजे सुबह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। अलावलपुर के पास सड़क पार करने के लिए खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जागेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से वाहन की एक नंबर प्लेट मिली है।

मृतक के बेटे शिवकुमार ने थाने में बताया कि उनके पिता ड्यूटी से घर लौट रहे थे और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

बबनपुरा चौकी इंचार्ज बब्लू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

  दिल्ली । गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ये...
राष्ट्रीय  राज्य 
जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...

छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण। छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 