झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तांत्रिक के परिजनों ने बुधवार काे हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस काे नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गहरौली निवासी राहुल ने बताया कि चरखारी थाना के रिवई गांव निवासी तांत्रिक गया प्रसाद मंगलवार रात्रि 8 बजे के लगभग उनके घर पहुंचा। उस समय वह नशे की हालत में थे।

खाना-पीना खाकर बिजली न होने के कारण हम दोनों लोग घर की छत पर सोने चले गए। रात्रि 11 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने लगी, जिसके चलते सीढ़ीयाें से दाेनाें उतर रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दो को नोटिस ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दो को नोटिस

इसी दाैरान गया प्रसाद गिर गये और गंभीर चाेटें आई।परिजन रात में ही अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन गया प्रसाद ने कहा कि उसे लिटा ताे वह ठीक हाे जाएगा। बुधवार सुबह वह मृत अवस्था में मिला।

राहुल ने घटना की जानकारी गय प्रसाद के परिवार काे दी। सूचना पर तांत्रिक के बड़े भाई देवीचरण परिजनों के साथ गहरौली पहुंच गए।

राहुल के घर में भाई की मृत्यु मामले को संदिग्ध देखते हुए उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई देवीचरण ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि उक्त मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 