IRCTC की नई बीटा वेबसाइट आज रात 9 बजे से लॉन्च, टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज़ और आसान

सभी श्रेणियों की सीट उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • नई बीटा वेबसाइट आज रात 9 बजे से होगी उपलब्ध।
  • टिकट बुकिंग का इंटरफेस अधिक सरल और आकर्षक बनाया गया।
  • अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और ग्राफिक्स हटाए गए।

प्रयागराज। भारतीय रेलवे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

इसी क्रम में आज रात्रि (बुधवार) 2100 बजे (9 बजे) से आइआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा संस्करण आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

खाद्य प्रसंस्करण नीति का लाभ उठाए युवा: केशव  ये खबर भी पढ़े : खाद्य प्रसंस्करण नीति का लाभ उठाए युवा: केशव 

इस नए संस्करण का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सरल और तेज़ ऑनलाइन टिकट बुकिंग अनुभव उपलब्ध कराना है। यह जानकारी बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी।

उन्होंने बताया कि नई वेबसाइट में उपयोगकर्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। वेबसाइट का इंटरफेस पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ, आकर्षक और उपयोग में आसान बनाया गया है।

यात्री नई वेबसाइट का उपयोग कर अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे, जिनके आधार पर अंतिम संस्करण को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स से राहत मिलेगी। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी, जिससे यात्रियों को अलग-अलग विकल्प देखने में आसानी होगी।

टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को छोटा और तेज़ बनाया गया है, वहीं बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यात्री विवरण सुरक्षित रखने की सुविधा भी जोड़ी गई है।

अमित मालवीय ने कहा कि नई वेबसाइट के स्वरूप और यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के विद्यार्थियों के सुझावों को भी शामिल किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई चर्चा के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर वेबसाइट के डिज़ाइन और सुविधाओं में सुधार किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में शुरू हुई आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से वर्तमान में प्रतिदिन औसतन करीब 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग होती हैं। बढ़ती यात्रियों की संख्या और डिजिटल सेवाओं की मांग को देखते हुए वेबसाइट और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम का व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

अमित मालवीय के अनुसार, आने वाले कुछ सप्ताहों में नई वेबसाइट को आधुनिक पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी एकीकृत किया जाएगा।

इसके बाद टिकट बुकिंग पहले की तुलना में और अधिक तेज़, सुरक्षित तथा विश्वसनीय होगी। रेलवे ने सभी उपयोगकर्ताओं से नई वेबसाइट का उपयोग कर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि अंतिम संस्करण को और अधिक प्रभावी एवं यात्री-अनुकूल बनाया जा सके।

नई बीटा वेबसाइट को आज रात 9 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के बीटा लिंक के माध्यम से देखा और उपयोग किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 