निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का विधायक अजय सिंह ने किया निरीक्षण
बस्ती - हर्रैया विधानसभा के विधायक अजय सिंह ने सोमवार को परसरामपुर क्षेत्र में चल रही करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शासन के मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। विधायक ने करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक, लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम तथा करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से चौबीसवा, रामपुर, नवनिधिराय, रग्घूपुर से राजकीय पॉलिटेक्निक धरमपुर होते हुए मखौड़ा धाम, लकड़मंडी, परसरामपुरदृपरसा मार्ग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर्रैया विधानसभा में शिक्षा, खेल और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर्रैया विधानसभा का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
