महिला सुरक्षा,के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रम- 01. थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा बरईटोला, भिटवा में, 02. महिला थाना द्वारा मेंहदावल बाईपास पर, 03. थाना महुली पुलिस द्वारा ग्राम मानपुर में, 04.थाना धनघटा द्वारा ग्राम शिवापार, उदहा में, 05. थाना मेहंदावल द्वारा ठाकुरद्वारा में, 06. थाना बखिरा द्वारा हारापट्टी में, 07. थाना धर्मसिहंवा द्वारा हाकिमराई, मेंहदूपार, कसया में महिलाओं बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । 

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन ये खबर भी पढ़े : भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एससीईआरटी कार्यालय के बाहर सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने दिया धरना

पिछले 6 साल से कोर्ट में चल रहा है मामला लखनऊ। मंगलवार 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित याची...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
एससीईआरटी कार्यालय के बाहर सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने दिया धरना

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बेलगाम ओवर स्पीड वाले वाहनो पर चल रहा चालान का हंटर 

यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर लखनऊ। डीसीपी लखनऊ ट्रैफिक पुलिस रवीना त्यागी के निर्देशानुसार तेज गति से चलने...
उत्तर प्रदेश 
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बेलगाम ओवर स्पीड वाले वाहनो पर चल रहा चालान का हंटर 

दिल दहला देने वाली घटना, हाईवे किनारे बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, इलाके में भारी रोष

पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में बख्शी का तालाब। इटौंजा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई बर्बरता...