13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:मंगलवार को पहाड़ी गेट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ।इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राम किशन,आरसेटी निदेशक देशराज मीणा एवं फैकल्टी सरफराज़ हुसैन उपस्थित रहे।

उप कृषि निदेशक राम किशन ने प्रशिक्षणार्थियों से कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने तथा एग्री जंक्शन के माध्यम से आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने का आह्वान किया।उन्होंने राइस मिल,ऑयल एक्सपेलर,आटा चक्की एवं बेकरी जैसे कृषि आधारित उद्यमों को अपनाकर स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन पर बल दिया।

ये खबर भी पढ़े : उर्वरक विक्री केन्द्रों द्वारा जनपद में उर्वरक वितरण का कार्य संचालित

14july4123456

आरसेटी निदेशक देशराज मीणा ने कहा कि कृषि आधारित उद्योग ग्रामीण युवाओं के लिए लाभकारी स्वरोजगार का सशक्त माध्यम हैं।उन्होंने सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।फैकल्टी सरफराज़ हुसैन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि आधारित उद्यमों के साथ-साथ बीज,उर्वरक,कीटनाशक,विपणन,संचार कौशल,उद्यमिता विकास एवं बैंक ऋण योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम ने दुबग्गा में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

लखनऊ। जिलाधिकारी  विशाख जी ने मंगलवार को दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस  दौरान उन्होंने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम ने दुबग्गा में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

लगभग 4 लाख आबादी होगी लाभान्वित लखनऊ। मंगलवार डीएम विशाख ने लखनऊ–हरदोई मार्ग स्थित दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण...
उत्तर प्रदेश 