राजेन्द्र गौतम आज से लखनऊ में , करेंगे मैराथन बैठकें
लखनऊ। अपने स्वागत एवं परिचय बैठकें करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर लखलऊ आ रहे हैं। इस दौरान वह संगठन की मजबूती के लिए अलग अलग घटकों के साथ बँैठकें करेंगे।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रभारी यां पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह पार्र्टी के कोषाध्यक्ष एवं लेखा विभाग के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन वह ा वार रूम एवं कनेक्ट सेन्टर के पदाधिकारियों के साथ ही फ्रन्टल संगठनों के सभी प्रदेश प्रमुखों, सभी विभागों, प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही संगठन के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सााथ बैठक कररेंगे।
इसी तरह 16 जुलाई पार्टी का स्टाफ, मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत पार्टी अनुशासन समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा गत विधानसभा चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
