कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

— कैंसर संस्थान और श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के बीच एमओयू

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत संस्थान में भर्ती कैंसर मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन घर का बना ताजा, पौष्टिक एवं स्वच्छ नाश्ता निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नई पहल के साथ अब संस्थान में मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन तीनों समय (नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन) निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। एमओयू पर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी.भट्ट एवं श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राजेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। प्रो. भट्ट ने इस पहल को मरीजों एवं उनके परिजनों के समग्र सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए फाउंडेशन के मानवीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. विजेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. वरुण विजय, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. गीतिका पंत, फाउंडेशन के सेक्रेटरी  आरके. श्रीवास्तव सहित संस्थान एवं फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

थाना धर्मसिंहवा पुलिस व आमजनमानस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच ये खबर भी पढ़े : थाना धर्मसिंहवा पुलिस व आमजनमानस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच

 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

उत्तर प्रदेश

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज