खाद्य प्रसंस्करण नीति का लाभ उठाए युवा: केशव
वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह
लखनऊ। तैलिक साहू राठौर युवा महासभा द्वारा आयोजित वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन समाजों में अपने वरिष्ठजनों के अनुभवों का सम्मान किया जाता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जाती है, वे समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हैं। यह महासभा समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने का कार्य कर रही है।
सहकारिता भवन में आयोजित समारोह में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के तहत, नई इकाइयां लगाने पर 35 प्रतिशत तक अनुदान तथा बिना गारंटी के 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। युवा इस क्षेत्र में रोजगार देने के साथ आत्म निर्भर बन सकते हैं। इस दौरान महासभा द्वारा समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, मार्गदर्शन एवं शैक्षिक सहयोग प्रदान करने, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित करने तथा संगठन विस्तार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास , राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू , पूर्व सांसद राम नरायन साहू , अर्चना साहू सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
