डीएम ने दुबग्गा में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। जिलाधिकारी  विशाख जी ने मंगलवार को दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस  दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजना से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक एवं विभागीय समन्वय से निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी अमित वर्मा ने बताया कि 30531.37 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई 1800 मीटर तथा चौड़ाई 11.50 मीटर होगी। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद कानपुर बाईपास एवं आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाला यातायात सीधे हरदोई रोड से जुड़ सकेगा। इससे हरदोई, सीतापुर, मलिहाबाद, चौक एवं बुद्धेश्वर क्षेत्र के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा तथा दुबग्गा चौराहे पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस फ्लाई ओवर के बनने से  चार लाख की आबादी को  लाभ तथा विकास को भी नई गति मिलेगी। 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें  वन विभाग, मंडी परिषद एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण से जुड़े प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में लगभग 0.3841 हेक्टेयर वन भूमि तथा दुबग्गा मंडी परिसर के बाहर स्थित मंडी परिषद की भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव मंडी एवं उप निदेशक मंडी परिषद को निर्देशित किया कि प्रभावित भूमि का शीघ्र आकलन कर प्रतिकर  की धनराशि का विवरण सेतु निगम को उपलब्ध कराया जाए।  इस अवसर पर  अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, परियोजना अधिकारी सेतु निगम, उप जिलाधिकारी सदर, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, मंडी परिषद सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...