उर्वरक विक्री केन्द्रों द्वारा जनपद में उर्वरक वितरण का कार्य संचालित
संत कबीर नगर । सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद मिश्रा ने जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद के 09 विकास खण्डों में सहकारिता विभाग द्वारा 68 सहकारी समितियों, 40 सहकारिता क्षेत्र के विक्री केन्द्र, एवं 35 आईएफएफडीसी व एग्रीजंक्शन (कुल 143) उर्वरक विक्री केन्द्रों द्वारा जनपद में उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा है। जनपद में खरीफ अभियान में सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण का लक्ष्य यूरिया 12550 एमटी एवं फास्फेटिक 1504 एमटी निर्धारित है, जिसके सापेक्ष जनपद में कुल उपलब्धता यूरिया 12688 एमटी, तथा फास्फेटिक 6546 एमटी है।
उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा अब तक यूरिया 4308 एमटी तथा फास्फटिक 1123 एमटी का वितरण किया जा चुका है। आवश्यकतानुसार उर्वरक को पीसीएफ द्वारा विकी केन्द्रों पर प्रेषित किया जा रहा है।
शासन एवं विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि समितियां सर्वप्रथम अपने क्षेत्र के समिति सदस्यों को उनकी जोत के अनुसार फार्मर आई0डी0 एवं खतौनी पर उर्वरक उपलब्ध करायेंगी। एक कृषक को उसके कृषि भूमि प्रति हेक्टेयर के आधार पर अधिकतम फास्फेटिक 05 बैग एवं यूरिया 07 बैग की मात्रा ही दी जायेगी। सहकारी क्षेत्र में उपलब्ध उर्वरक का विकी मूल्य-यूरिया 266.50 प्रतिबैग, डीएपी 1350 प्रति बैग, एनपीकेएस 1350 से लेकर 1640 रूपए प्रति बैग निर्धारित है। किसान बन्धु उर्वरक खरीद की रसीद अवश्य प्राप्त करें। जनपद की कुछ सहकारी समितियों को निष्क्रय होने/उर्वरक आपूर्ति न हो पाने के कारण अग्रिम व्यवस्था तक पास की सक्रिय समितियों से सम्बद्ध किया गया है। निष्क्रिय समिति क्षेत्र के किसान बन्धु पास की सक्रिय समितियों से उर्वरक प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि जनपद में सचिवों के पास एक से अधिक समिति का प्रभार है, जिसके कारण वे रोस्टर के अनुसार समिति पर उपस्थित होकर वितरण करते है, ऐसे में किसान बन्धु समिति नोटिस बोर्ड पर अंकित रोस्टर तिथि में समिति से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
