एडीएम द्वारा मेहदावल क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल बढ़या का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश द्वारा मेहदावल क्षेत्र के स्थाई गो-आश्रय स्थल बढ़या का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान गोशाला में 325 गोवंश संरक्षित पाए गए, मौके पर 13 कुंतल हरा चारा, 26 कुंतल दाना एवं 15 कुंतल भूसा उपलब्ध पाया गया। सम्बंधित एनजीओ द्वारा बताया गया कि लगभग 200 कुंतल भूसा हरपुर गांव में भंडार के रूप में स्टोर किया गया है।
गो-आश्रय स्थल में बरसात के वजह से कहीं-कहीं पर जल भराव पाया गया जिसके लिए अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित एनजीओ को मिट्टी डलवाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर तीन गोवंश बीमार पाए गए जिनका पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने हेतु निर्देशित किया।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

आरोप पुलिस पीडीए समाज पर लगातार कर रही अत्याचार लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने...
उत्तर प्रदेश 
थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 