यूपी होमगार्ड परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों व पुलिस बल की ब्रीफिंग संपन्न
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती बोर्ड, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 12.07.2026 को अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर जयप्रकाश*, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* द्वारा पुलिस कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह मीटिंग जनपद में आयोजित होने वाली होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इस ब्रीफिंग के दौरान DVPST दल के सभी सदस्य, संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण तथा परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीगणों द्वारा सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा भर्ती बोर्ड के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से तकनीकी व अन्य व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त रखने की अपेक्षा की गई ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
