इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

श्रेयस अय्यर :श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। उनकी कैप्टन्सी में टीम इंडिया अभी तक 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें से भारतीय टीम को 6 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टीम इंडिया को 56 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने बताया कि क्यों इस सीरीज में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

हार के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
पांचवें टी20 मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। खासकर यहां के माहौल और पिच को हमने करीब से समझा। मुझे लगता है कि क्रिकेट में सबसे जरूरी यही है कि आप हालात के हिसाब से खुद को ढालें। पहले मैच से ही यहां का मौसम और परिस्थितियां बदलती रहीं और एक प्रोफेशनल खिलाड़ी होने के नाते हमें इस बदलाव से सीखना होगा। हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि हम आपस में खुलकर बात करें कि हम कहां सुधार कर सकते थे।

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान ये खबर भी पढ़े : इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

खराब फील्डिंग को श्रेयस ने बताया हार का जिम्मेदार
उन्होंने आगे कहा कि मैच जीतने में अच्छी फील्डिंग बहुत जरूरी होती है। फील्डिंग हमारी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रही। जब आप दूसरे देश में खेलने जाते हैं, तो वहां के मैदानों का आकार अलग होता है और आपको उसी हिसाब से तालमेल बिठाना पड़ता है। यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी थी, जहां हमारे पास बल्लेबाजों को चकमा देने का मौका था। लेकिन हमने कुछ कैच छोड़ दिए। अगर वो कैच पकड़ लिए जाते, तो हमें सिर्फ 220-225 रनों का ही लक्ष्य मिलता। बदकिस्मती से हम ऐसा नहीं कर पाए।

अय्यर ने की बटलर और ब्रूक की तारीफ
बल्लेबाजी करते हुए हमारे विकेट लगातार गिरते चले गए। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बहुत सटीक गेंदबाजी की, वैसे भी उन्हें अपने घरेलू मैदान पर खेलने का अच्छा तजुर्बा है। अय्यर ने बटलर और ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा कि बटलर ने बहुत शानदार बल्लेबाजी की और फिर हैरी ब्रूक ने भी उनका अच्छा साथ दिया। सच कहें तो, हमारे छोड़े गए कैचों ने ही मैच का पासा पलट दिया।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के पाकिस्तान भाग जाने का शक

  श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 2013 के एक आतंकी हमले मामले में हिज्बुल मुजाहिदीन के सोपोर...
राष्ट्रीय 
आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के पाकिस्तान भाग जाने का शक

जगन्नाथ रथ यात्रा के अनसुने रहस्य, जिनके आगे विज्ञान भी है हैरान

जगन्नाथ रथ यात्रा : पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि रहस्यों, पौराणिक कथाओं और अनोखी...
विचार मित्र 
जगन्नाथ रथ यात्रा के अनसुने रहस्य, जिनके आगे विज्ञान भी है हैरान

 इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ

आदतों  : अक्सर लोग जीवन में आने वाली मुश्किलों का कारण ग्रहों की स्थिति या खराब समय को मानते हैं।...
लाइफस्टाइल 
 इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ

 इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

श्रेयस अय्यर :श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। उनकी कैप्टन्सी में टीम इंडिया...
खेल 
 इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया

वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

वियतनाम  : वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
वियतनाम में नाव पलटी 15 भारतीयों की मौत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस