देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग और घायलों से भी मुलाकात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता।
  • पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख रुपये का चेक परिवार को सौंपा।
  • पीड़ित की बेटी की शिक्षा और विवाह का खर्च उठाने की घोषणा।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में नौतन हथियागढ़ गांव में राजू विश्वकर्मा की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है।

शनिवार की शाम को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने राजू विश्वकर्मा की पत्नी को सहायता राशि सौंपते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर स्तर पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने पीड़ित परिवार की बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। इसके साथ ही बेटी के विवाह का संपूर्ण खर्च भी उठाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून के तहत अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने घटना में घायल सुधीर शर्मा और हरिओम शर्मा से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों घायलों का हालचाल जाना, आर्थिक सहायता प्रदान की तथा बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख संघ अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी 'राजन', विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार मल्ल, डॉ. संजीव कुमार राव, जनार्दन सिंह, अशलम खान, ब्रह्मदेव कुशवाहा, राजेश पांडेय, राकेश राय.

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

मार्कण्डेय पटेल, सुभाष पाठक, दिलीप दुबे, प्रताप सिंह, राजन यादव, कृष्णलाल त्रिपाठी, रिजवान अंसारी, रमाशंकर कुशवाहा, प्रमोद सिंह सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

पीएमएफएमई योजना ने 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बढ़ावा दिया। 75 हजार से अधिक उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था...
कारोबार 