नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पवन कुमार, मोहित, हर्ष शर्मा, स्वाती और प्रीति को गिरफ्तार किया
- नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की।
- सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा था।
- आरोपियों पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप है।
नोएडा। लोन दिलवाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले कॉल सेंटर का आज सुबह को पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर दो के डी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में अवैध रूप से कॉल सेंटर चल रहा है, जिसमें लोगों को फोन करके लोन दिलवाने के नाम पर उनसे ठगी की जा रही है।
सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर मौके से पवन कुमार, मोहित, हर्ष शर्मा, स्वाती और प्रीति को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 6 चेक बुक, 160 कॉलिंग डाटा शीट, बिलिंग बुक, इंटरनेट राउटर आदि बरामद किया है।
ये खबर भी पढ़े : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटींउन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे कॉलिंग डाटा शीट की मदद से लोगों को फोन करके लोन दिलवाने के नाम पर उनसे लाखों रूपये की ठगी करते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
