पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ हर्ष पुत्र आनंद सिंह निवासी तुर्कहिया थाना कोतवाली जिला बस्ती,अली खान उर्फ गोलू पुत्र मो0 वाहिद निवासी तुर्कहिया थाना कोतवाली जिला बस्ती,अहमद खान पुत्र शाहिद अली निवासी जयपुरवा थाना कोतवाली जिला बस्ती को मुड़घाट पुल से गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर , तीन अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर, एक अदद देशी सूतली बम जिन्दा, 03 अदद मोबाइल फोन,एक अदद मोटरसाइकिल व 260 रुपया नगद बरामद किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 109(1),3(5)BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908व3/25 आर्म्स एक्ट,7 CLA एक्ट पंजीकृत कर बाद विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि टोलप्लाजा बस्ती के पास कुछ लड़के आठ दस मोटरसाइकिल से अपने हाथों मे लाठी,डण्डा,हाकी,तमंचा व बम के साथ मौजूद है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है और जिनको देखकर वहां पर मौजूद जनमानस मे काफी भय व्याप्त है। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे तो देखें कि कुछ लड़के जिनकी उम्र करीब बीस से तीस वर्ष के बीच मे है जो करीब दस बारह मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडेवन की तरफ भागने लगे । जिनका पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो पीछा करने पर पुलिस वालों को निशाना करके जान से मारने की नीयत से एकाएक फायर किये, पुलिस द्वारा हिकमत अमली से फिल्ड टैक्टिस का इस्तेमाल करते हुए अपनी जान बचाया गया मोटरसाइकिल से भाग रहे लड़कों में से कई लड़के अपनी मोटरसाइकिल से अंधेरे व ट्रैफिक का फायदा उठाकर भाग गये किन्तु एक मोटरसाइकिल से जा रहे तीन लड़कों को मूड़घाट पुल पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया एवं उक्त अवैध असलहा व बम बरामद किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
