विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, नागरिक खुद समझें अपनी जिम्मेदारी
बस्ती - विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वीरांगना तलाश कुंवरि जिला महिला अस्पताल परिसर मे रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल की ओर से सीएमएस की अध्यक्षता मे गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेडियोलाजिस्ट डा. आशुतोष शर्मा के संयोजन मे आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों से खुद को जोड़ते हुये प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई।
कार्यक्रम का संचालन डा. आशुतोष शर्मा ने किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने कहा कि आने वाला भविष्य पानी की गंभीर चुनौतियां लेकर आने वाला है, ऐसे मे हम सभी का दायित्व है कि पानी की बरबादी न करें। उन्होने यह भी कहा कि तेज गति से बढती हुई जनसंख्या की जवाबदेही सरकार की नही है। हमे खुद इसे नियंत्रित करने हेतु आगे आना चाहिये। डा. सुधांशु द्विवेदी ने जनसंख्या नियंत्रण हेतु किये जा रहे सरकारी प्रयासों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई और गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होने कहा एक सजग नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिये। रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के चार्टर सचिव (एजी) ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 1989 मे ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब पार कर गई थी।
आंकड़े आने के बाद संयुक्त राष्ट्र विकास परिषद ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस मनाने का संकल्प लिया था। नागरिकों को इसकी गंभीरता समझनी चाहिये। उन्होने रोटरी द्वारा संचालित किये गये कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी, कहा स्वास्थ्य शिक्षा और स्वच्छ जल को लेकर रोटरी गंभीर है। उन्होने वर्तमान सत्र की थीम बताते हुये कहा कि इस सत्र के रोटरी ने ‘‘युवाओं की उम्मीदों व आकांक्षाओं को साकार करना, आज और भविष्य के लिये’’ थीम निर्धारित किया है। इस अवसर पर रोटरी के पदाधिकारियों ने सीएमएस को थीम आधारित मोमेन्टो दिया। अंत मे सीएमएस ने सभी के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम मे डा. पीएल गुप्ता, रो. अध्यक्ष राजेश कुमार ओझा, सचिव मुनिरूद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, नरेश कुमार सडाना का योगदान रहा। डा. संतोष, डा. ममता, डा. सीमा चौधरी, डा. अनीता, बबिता मिश्रा, चन्द्रकली, अभिषेक रितेश उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
