कैल्शियम कार्बाइड' से पके आम लोगों की बिगाड़ रहे सेहत

घातक बीमारी की चपेट में आने का बढ़ा रहे खतरा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। बाजार में आम की मिठास के साथ जहर भी बिक रहा है। ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में कच्चे आमों को प्रतिबंधित रसायन कैल्शियम कार्बाइड से पकाकर बेचा जा रहा है। बाहर से सुनहरे और आकर्षक दिखने वाले ये आम शरीर के लिए धीमे जहर का काम कर सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे आमों का लगातार सेवन पेट, लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचाने के साथ कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, कार्बाइड से निकलने वाली गैस में हानिकारक तत्व मौजूद हो सकते हैं। यही कारण है कि ऐसे आम खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर और एलर्जी जैसी शिकायतें होने लगती हैं। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को रहता है।

अस्थायी परिवार नियोजन की ओर बढ़ता दंपतियों का रुझान:सीएमओ  ये खबर भी पढ़े : अस्थायी परिवार नियोजन की ओर बढ़ता दंपतियों का रुझान:सीएमओ

खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह तो देता है, लेकिन ठोस कार्यवाही न किये जाने से ऐसे व्यापारियों के हौसले भी बुलन्द हैं। परिणाम स्वरूप कृत्रिम तरीके से पकाए गए आम बाजार में आसानी से बिक रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी-सी सावधानी बरतकर इस खतरे से बचा जा सकता है।

मेडिकल कॉलेज के जनरल फिजीशियन डॉ. अंशुमान सिंह बताते हैं कि कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आम स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह हैं। इनके सेवन से पेट संबंधी रोग, उल्टी, दस्त, सिरदर्द, चक्कर, एलर्जी और लीवर-किडनी पर असर पड़ सकता है। ऐसे आमों से बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से बचाना चाहिए। फल खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना और कुछ देर पानी में भिगोना बेहतर रहता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

प्रयागराज में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा की संयुक्त टीम...