प्रयागराज में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

पुलिस टीम उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 515 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये है, 7,060 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक राउटर बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी आलोक त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मानंद है। पुलिस टीम ने उसे थाना औद्योगिक क्षेत्र के यूनिवर्सिटी के पीछे सरस्वती हाईटेक सिटी रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल से ट्रकों के माध्यम से स्मैक मंगाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उसकी सप्लाई करता था। शनिवार को भी वह स्मैक की बिक्री के लिए सुनसान स्थान पर पहुंचा था, जहां कुछ लोगों के आने का इंतजार कर रहा था। तभी वाे पकड़ा गया।

 नोएडा में पैदल जा रहे युवक की नाले में डूबने से मौत,सड़क पर भरा था पानी ये खबर भी पढ़े :  नोएडा में पैदल जा रहे युवक की नाले में डूबने से मौत,सड़क पर भरा था पानी

आरोपित ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2020 में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में स्पेशल सेल ने उसे करीब तीन किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोबाइल में सिम का इस्तेमाल नहीं करता था और केवल राउटर के जरिए इंटरनेट चलाकर व्हाट्सएप कॉलिंग करता था। बरामद नकदी को उसने स्मैक बिक्री से प्राप्त रकम बताया। पुलिस टीम उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज, दारागंज और औद्योगिक क्षेत्र थानों के अलावा दिल्ली के रोहिणी में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले की एक किशोरी को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदकर अपने छोटे भाई से विवाह कराने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने शनिवार को सरकार के 'एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

वाराणसी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

उत्तर प्रदेश