नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

इस मामले में कुछ आरोपित पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोनभद्र। जिले की एक किशोरी को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदकर अपने छोटे भाई से विवाह कराने के आरोप में फरार आरोपित को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम की मदद से शुक्रवार देर रात काे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुछ आरोपित पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक नाबालिग बालिका की 1.20 लाख रुपये में खरिद फरोक्त, जबरन शादी और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास से अलीगढ़ निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की सहअभियुक्त बिन्दु, सोनी एवं शिव सिंह उर्फ रामलाल के माध्यम से नाबालिग पीड़िता को अलीगढ़ लाया​ था। यहां पर पिता अशोक पंडित के साथ मिलकर 1 लाख 20 हजार रुपये देकर देकर किशोरी को खरीदा और उसका जबरन विवाह अपने छोटे भाई राहुल कुमार से करा दिया।

अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त अमित के भाई राहुल, सोनभद्र ​की रहने वाले बिंदू और सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केजीएमयू का 22वां दीक्षांत समारोह 13 को

— 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू का 22वां दीक्षांत समारोह 13 को

शारदा ब्रांच नहर में युवक का उतराता मिला शव, स्थानीय में मचा हंड़कंप

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में पुराना पारा स्थित पिंक बूथ के पीछे शारदा ब्रांच नहर में शनिवार दोपहर करीब 1...
उत्तर प्रदेश 
शारदा ब्रांच नहर में युवक का उतराता मिला शव, स्थानीय में मचा हंड़कंप

सिल्टसे ईंट बनाने की आधुनिक तकनीक का लिया महापौर ने जायजा

लखनऊ में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन की संभावनाओं पर हुई चर्चा लखनऊ। शनिवार लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने दिल्ली स्थित...
उत्तर प्रदेश 
सिल्टसे ईंट बनाने की आधुनिक तकनीक का लिया महापौर ने जायजा

समाजवादी पार्टी के लोग बहरूपिए हैं, तुष्टिकरण की करते हैं राजनीति : ब्रजेश पाठक

वाराणसी। वाराणसी में शनिवार काे एक दिवसीय दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
समाजवादी पार्टी के लोग बहरूपिए हैं, तुष्टिकरण की करते हैं राजनीति : ब्रजेश पाठक

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम की वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण प्रणाली को समझा

खाद निर्माण और नारियल के खोल से रस्सी बनाने की प्रक्रिया लखनऊ। शनिवार 44 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम...