प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम की वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण प्रणाली को समझा

44 प्रशिक्षु अधिकारियों ने देखा कचरे के पृथक्करण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • खाद निर्माण और नारियल के खोल से रस्सी बनाने की प्रक्रिया

लखनऊ। शनिवार 44 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम लखनऊ के शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को नगर निगम द्वारा संचालित वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली एवं आधुनिक कूड़ा निस्तारण की प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (एसएफआई) जितेंद्र वर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शिवरी प्लांट की विभिन्न इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि शहर से डोर-टू-डोर एकत्रित होने वाले कचरे को सबसे पहले गीले और सूखे कचरे में अलग किया जाता है। इसके बाद पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर शेष कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। 

देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल ये खबर भी पढ़े : देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया गया कि प्लांट में प्राप्त गीले कचरे से वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की जैविक खाद (कम्पोस्ट) तैयार की जाती है। यह खाद कृषि, उद्यान एवं हरित क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होती है। इस प्रक्रिया से कचरे का प्रभावी निस्तारण होने के साथ-साथ जैविक संसाधनों का पुनः उपयोग भी सुनिश्चित किया जाता है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने नारियल के खोल (कॉयर) से मजबूत एवं उपयोगी रस्सियां बनाने की प्रक्रिया भी देखी। 

एसएफआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सामान्यतः अनुपयोगी समझे जाने वाले नारियल के खोल को मशीनों की सहायता से संसाधित कर उससे टिकाऊ रस्सियां एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इससे अपशिष्ट का पुनर्चक्रण होने के साथ-साथ रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। 

प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का एक उत्कृष्ट मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण से उन्हें स्वच्छता प्रबंधन, संसाधनों के पुनर्चक्रण तथा कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार करने की आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई, जो भविष्य में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उपयोगी सिद्ध होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लाक क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।...
हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास :सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने किया 758 करोड़ रुपये की लागत वाले 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,
रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास :सीएम योगी

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

उत्तर प्रदेश

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

संत कबीर नगर, आज दिनांक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक  संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक  संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी