देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भड़के अखिलेश, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

सपा प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा मिलने पहुंचे तो हुई अभद्रता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बोले सरकार में नहीं मिल रहा किसी को न्याय

लखनऊ। शुक्रवार देवरिया के रहने वाले राजू विश्वकर्मा की निर्मम हत्या और परिवार के 6 सदस्यों पर जानलेवा हमले के मामले में अखिलेश यादव भड़क उठे। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो पुलिस और प्रशासन के सामने उनसे अभद्रता करते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भेदभाव चरम पर है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। देवरिया में भाजपा के वर्चस्व वादियों द्वारा पीडीए समाज के एक युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिए जाने और बचाने गए अन्य 6 परिजनों पर जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है। इस हमले में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश ये खबर भी पढ़े : इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

समाजवादी पार्टी के नेता व प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो भाजपा सरकार के प्रश्रय प्राप्त प्रभुत्ववादियों ने प्रशासन के सामने अभद्रता करते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे है।

कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम भाजपा सरकार में यदि अंश मात्र भी लोक-लाज है तो कार्रवाई करे अन्यथा स्वीकार कर ले कि वो अत्याचारी भी है और अन्यायी भी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सत्ता के संरक्षण में अपराधी और दबंग गरीबों को प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रदेष में हर दिन निर्मम हत्याएं हो रही है। image.png

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

अलावल देवरिया (गोण्डा)। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए गोंडा पुलिस ने एक अनोखी पहल की...
उत्तर प्रदेश 
एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

दस्तक अभियान का पूर्ण बहिष्कार करेंगी आशा कार्यकत्रियां

लखनऊ। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति  ' के आह्वान पर सभी जिलों की आशा एवं आशा संगिनी...