- नकली और मानकविहीन खाद्य उत्पाद बनाने वाली कई कम्पनियां सील, 02 जिलों में एफआईआर
लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के क्रम में 15 व 16 जून, 2026 एवं 06 व 07 जुलाई 2026 को फल एवं सब्जी उत्पाद यथा विभिन्न प्रकार के सॉस, जैम, जेली, मयोनीज एवं चटनी आदि के संबंध में प्रदेशव्यापी औचक निरीक्षण एवं विशेष छापामार प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
इस प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत फल एवं सब्जी उत्पाद यथा विभिन्न प्रकार के सॉस, जैम, जेली, मयोनीज एवं चटनी आदि निर्माण इकाइयों, स्टॉकिस्ट/वितरकों तथा थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, अभिलेखों के अनुरक्षण, पैकेजिंग एवं लेबलिंग प्रावधानों तथा संभावित अपमिश्रण की जांच करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
इस विशेष अभियान के दायरे से छोटे खुदरा विक्रेताओं एवं 50 किग्रा0 से कम निर्माण करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं को पृथक रखा गया। विशेष अभियान के दौरान लगभग 496 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए कुल 801 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही 338.61 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किया गया, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹ 27.77 लाख है। इसके अतिरिक्त अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संग्रहीत एवं मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाए गए 259.33 क्विंटल खाद्य पदार्थ का विनष्टीकरण कराया गया, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹17.56 लाख है।
जनपद शाहजहॉपुर में खराब सौंफ को सिन्थेटिक रंग से रंग कर नई सौंफ बनाकर बेचने एवं जनपद उन्नाव में सिन्थेटिक रंग के प्रयोग से नकली सॉस बनाये जाने पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में 01-01 व्यक्ति के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी।
उपरोक्त अभियान की बड़ी कार्यवाहियां निम्नवत है -
1- लखनऊ- (प) बाम्बे फूड इण्ड्स्ट्रीज विनिर्माण इकाई से कालातीत कुल 458 किग्रा0 सॉस, मूल्य 1,19,496 रुपए है, सीज किया गया तथा प्रतिष्ठान से कुल 2 नमूने लिए गए।
(पप) बाबा फूड प्रोडेक्ट्स बिना लाइसेंस संचालित पायी गयी, जिसे मौके पर बन्द कराया गया तथा सुधार सूचना जारी की गयी। (पपप) नीलांस इण्टरप्राइजेज से 2269 किग्रा0 कालातीत अचार एवं चिली सॉस मूल्य 5,82,358 रुपया नष्ट कराया गया।
2- कानपुर नगर - (प) विशाल भारत इण्डस्ट्रीज के विनिर्माण इकाई में निरीक्षण में 8,600 लीटर कालातीत सॉस मूल्य 23.22 लाख नष्ट कराया गया।
(पप) श्री कांत आचार वाले से 05 नमूनें संग्रहीत कर कुल 3060 किग्रा0 विभिन्न प्रकार के अचार मूल्य 3.93 लाख जब्त किया तथा 3000 किग्रा0 सड़ा रॉ मैटेरियल मूल्य 2.40 लाख नष्ट कराया गया एवं परिसर को सील किया गया। (पपप) सरोज नारायण इण्टर प्राइजेज से 06 नमूने संग्रहीत कर 200 किग्रा0 ग्रीन चिली सॉस मूल्य 20 हजार रूपये तथा 100 किग्रा0 स्नैक सॉस मूल्य 12000/- रू0 जब्त किया गया। (पअ) स्पार्क होम प्रोडक्टस् से 03 नमूनें संग्रहीत कर 680 लीटर विभिन्न प्रकार के सॉस मूल्य 60400/- रूपये जब्त किया गया तथा 380 लीटर खराब सॉस मूल्य 31000/- रूपये नष्ट कराया गया। (अ) जी0एस0एस0 इण्टर प्राइसेंस से सॉस के नमूने संग्रहीत कर कुल 452 लीटर विभिन्न प्रकार के सॉस मूल्य 45240/-रूपये जब्त किया गया तथा 170 लीटर खराब सॉस मूल्य 17100/- रूपये नष्ट कराया गया।
3- मथुरा- (प)एस. आर. इण्टरप्राइजेज नामक विनिर्माण इकाई से 03 नमूना संग्रहित करते हुए दूषित परिस्थितियों में संग्रहित अचार बनाने की 600 किग्रा0 सामग्री मूल्य रुपया- 90,000 नष्ट कराया गया ।
(पप)मानसी गंगा फूड्स से 03 नमूनें संग्रहीत कर 280 किग्रा0 टोमैटो सॉस व सोया सॉस जब्त किया गया तथा 400 किग्रा0 खराब टोमैटो सॉस नष्ट कराया गया।
(पपप) विवेक फूड प्रोडक्ट्स से 02 नमूनें संग्रहीत कर 262 लीटर टोमैटो कैचप व सोया सॉस जब्त किया गया एवं 500 किग्रा0 खराब टोमैटो सॉस को नष्ट कराया गया।
4- गाजियाबाद- (प) राहुल अचार वाले से दूषित परिस्थितियों में संग्रहित अचार मात्रा 2400 किग्रा0 मूल्य रुपया-9,60,000 नष्ट कराया। (पप) आदर्श खोड़ा / आदर्श नगर स्थित 02 अवैध अचार फैक्ट्रियों में दूषित परिस्थितियों में अचार निर्माण होने के दृष्टिगत सीज की गयी ।
5- हाथरस- (प) मेहता एग्रो फूड निर्माण फैक्ट्री में भी दूषित परिस्थितियों में अचार निर्माण होने के दृष्टिगत 6,300 किग्रा0 अचार मूल्य 1,34,800 नष्ट कराया गया ।
(पप) नवनीत गटानी के प्रतिष्ठान से 03 नमूनें संग्रहीत कर 3600किग्रा० चौरी, लाल व हरी चाशनी, बेल की चाशनी मूल्य 210500⁄- रू० नष्ट कराया गया।
6- मुजफ्फरनगर-अन्नपूर्णा फूड प्रोडेक्ट्स में दूषित परिस्थितियों में निर्माण के दृष्टिगत 2000 किग्रा0 स्नैक्स सॉस मूल्य 1,20,000 नष्ट कराया गया ।
7- बागपत- स्वाती एग्रो फूड प्रोडेक्ट से 02 नमूने संग्रहित करते हुए 54 किग्रा0 सड़े दृगले खाद्य पदार्थ मूल्य 3,240 रुपया नष्ट कराया गया ।
8- गोरखपुर- रितिमा फूड प्रोडेक्ट्स (सॉस फैक्ट्री) में भारी गन्दगी एवं मानक विहीन निर्माण पाये जाने 50 किग्रा0 मूल्य 3000 रुपया नष्ट तथा 350 किग्रा0 सन्दिग्ध गुणवत्ता का सॉस मूल्य 12,600 रुपया सीज किया गया ।
9- कासगंज- वैष्णवी फूड प्रोडक्स से 02 नमूनें संग्रहीत कर 967 किग्रा0 सॉस मूल्य 37000/- रूपये जब्त किया गया।
10- हापुड- डैंगी एग्रो फूड्स से 02 नमूनें संग्रहीत कर 572 टोमैटों कैचप की बोतले मूल्य 100100/- जब्त किया गया।
11- चन्दौली- रजनीश फूड प्रोडक्ट से 03 नमूनें संग्रहीत कर कुल 2380किग्रा० ऑवला मुरब्बा व पपाया क्यूब्स मूल्य 164060⁄कृ को जब्त किया गया।
12- मऊ- विनोद कुमार जैन के प्रतिष्ठान से सॉस एवं अचार के 02 नमूनें संग्रहीत कर 460 किग्रा मूल्य 49720⁄- रू० जब्त किया गया।
13- वाराणसी- (प) श्वेता आचार व मुराब्बा से 01 नमूना संग्रहित कर 119 किग्रा० लाल मिर्च आचार मूल्य 15470⁄- रू० जब्त किया गया। (पप) वंदना फूड्स से 01 नमूना संग्रहीत कर 224 किग्रा० लाल मिक्स अचार मूल्य 15680⁄-रू० जब्त किया गया।
14- बरेली- (प) झॉला फूड्स से 01 नमूना संग्रहीत कर 50 किग्रा० आम का अचार (ताउ का अचार) मूल्य रू० 10000⁄- नष्ट कराया गया। (पप) देवकी नंद उर्फ नन्हें के प्रतिष्ठान से 02 नमूनें संग्रहीत कर कुल 268.2 किग्रा० चिली सॉस एवं सिंथेटिक विनेगर कुल मूल्य 1740⁄- रू० जब्त किया गया।
15- उन्नाव- गिरीश चन्द्र जैन के प्रतिष्ठान से 11 नमूनें संग्रहीत कर 3420 किग्रा० भिन्न प्रकार के सॉस मूल्य 84920⁄- रू० जब्त किया गया एवं सिन्थेटिक रंग के प्रयोग से नकली सॉस बनाये जाने पर एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी।
16- सहारनपुर- पाल ट्रेडर्स से 02 नमूनें संग्रहीत कर 550 किग्रा0 खराब टैमेटो सॉस मूल्य 27500/- रू0 नष्ट कराया गया।
17- शाहजहॉपुर- ग्राम बुनारा, जलालाबाद, स्थित सौंफ प्रोसेसिंग यूनिट पर सिन्थेटिक रंग का प्रयोग कर खराब सौंफ को नई बनाते हुए पाया गया। 02 नमूनें संग्रहित कर लगभग 40 कुन्तल जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 2.80 लाख का जब्त किया गया तथा एक एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी।
इस सम्बंध में विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्यवाही के दौरान छोटे एवं खुदरा कारोबारी या हाकरों का उत्पीड़न कदापि न किया जाए। गलत कार्यों में लिप्त खाद्य कारोबारियों पर सतत रूप से नजर रखी जाए।