क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग
— सौ से अधिक रोगियों के हड्डियों की मजबूती की हुई निशुल्क जांच
लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व की अग्रणी संस्था है। गुरुवार को लोहिया संस्थान में 'फाउंडेशन डे मनाया गया। इस
अवसर पर निशुल्क ‘हड्डी की मजबूती बीएमडी- डेक्सा स्कैन’ जांच शिविर का आयोजन,पेन मेडिसन ओपीडी में किया गया। जिसमें 100 से अधिक रोगियों के हड्डियों की मजबूती की जांच निशुल्क करी गई। आईएसएसपी के मानद राष्ट्रीय सचिव,प्रो डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि किसी भी प्रकार के क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' एक वरदान की भांति है।क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए एक अनूठी पहल शुरू करी है, जिसमें देश भर के क्रोनिक पेन के रोगी, अपने शहर के 'पेन फिजिशियन डॉक्टर' से संपर्क कर सकते हैं।
पेन मेडिसन यूनिट की इंचार्ज प्रो डॉ शिवानी रस्तोगी ने बताया कि लोहिया संस्थान की " पेन मेडिसिन एमआईपीएसआई लैब " , पूरे भारतवर्ष में अग्रणी स्थान रखती है और सभी प्रकार के क्रोनिक पेन इसमें रीड तथा कमर दर्द, घुटने दर्द, स्लिप डिस्क, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, कैंसर दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस आदि सभी रोगों के रोगियों का विश्वस्तरीय उपचार,बिना बड़े ऑपरेशन के, सूक्ष्म विधि ,रेडियो आवृत्ति,का इफोप्लास्टी, स्पाइन एंडोस्कोपी, पेन बायोलॉजिकल थेरेपी के माध्यम से सफलता से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
