मौसम 9 जुलाई: मुंबई को कब मिलेगी राहत, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 9 जुलाई 2026: मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के प्रचंड रूप के बीच अब नया अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 9 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी है। वहीं, मुंबई को फिलहाल 15 जुलाई तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक इन 7 दिनों में खतरनाक बारिश होने की चेतावनी है। लोगों का सावधानी बरतनी होगी।
कल उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मौसम को बिगाड़ने का काम करेगा। इसके कुछ समय तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ जाने की बहुत संभावना है। तो चलिए आपको बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 9 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा।
दिल्ली (9 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(9 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, कानपुर देहात, बांदा, बाराबंकी, एटा, इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (9-11 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): पटना, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 9 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (9-12 जुलाई - बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। वहीं, 9 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (9-11 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, चंबा और ऊना में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 9 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (9 जुलाई- बारिश-आंधी की चेतावनी): उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, शोपियां, गांदरबल, बडगाम,मिरपुर, कुपवाड़ा और डोडा में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (9-10 जुलाई- बारिश-तूफान का अलर्ट): रांची, पलामू, चतरा, दुमका, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, साहेबगंज, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, गोड्डा और हजारीबाग में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, 9 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 29°C 27°C
मुंबई 31°C 29°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 31°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 28°C 24°C
भोपाल 30°C 25°C
जयपुर 33°C 27°C
शिमला 21°C 20°C
नैनीताल 23°C 21°C
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(9 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, बांकुड़ा, दुर्गापुर, जलपाईगुरी, नादिया, कालिम्पोंग, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता में मध्य से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (9 जुलाई-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): गुरदासपुर, तरनतारन, लुधियाना, मोगा, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, सास नगर और बठिंडा में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (9 जुलाई- बारिश-तूफान की चेतावनी): मुरैना, दतिया, छतरपुर, सिवनी, टीकमगढ़, मांडला, बालाघाट, रीवा, सीधी और गुना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा। वहीं, भोपाल में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (9-10 जुलाई-बारिश-तेज हवा का अलर्ट): करौली, अलवर, बीकानेर, बाड़मेर, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर,जैसलमेर, कोटा, जयपुर, अजमेर और टोंक में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
