गलवान के 6 साल बाद भी चीन से बढ़ा आयात? खरगे ने सरकार से मांगा जवाब

गलवान के बाद सरकार ने चीन के सामने समर्पण किया: खरगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कांग्रेस ने व्यापार घाटे, आयात और अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गलवान संघर्ष के बाद चीन के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि छह वर्ष बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था के कई रणनीतिक क्षेत्रों में चीन पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है, जिससे राष्ट्रीय हित प्रभावित हो रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी बयान में खरगे ने कहा कि गलवान में 20 भारतीय सैनिकों के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को "क्लीन चिट" दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन सरकार भारत के हितों की रक्षा करने में विफल रही।

रिश्वत के खेल में पकड़ा अफसर बाहर! MCD डिप्टी कमिश्नर को बेल, भ्रष्टाचार पर फिर उठे सवाल” ये खबर भी पढ़े : रिश्वत के खेल में पकड़ा अफसर बाहर! MCD डिप्टी कमिश्नर को बेल, भ्रष्टाचार पर फिर उठे सवाल”

खरगे ने कहा कि वर्ष 2025-26 तक चीन से भारत का आयात गलवान के बाद 101.81 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 112.1 अरब डॉलर पहुंच गया। उनके अनुसार, भारत के एंटीबायोटिक आयात का 86 प्रतिशत तथा एपीआई, बल्क ड्रग और ड्रग इंटरमीडिएट का लगभग 74 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है।

उन्होंने दावा किया कि इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में 66 प्रतिशत कंपोनेंट और करीब 75 प्रतिशत लिथियम-आयन बैटरियां चीन से आयात होती हैं। इसके अलावा, 93 प्रतिशत परमानेंट मैग्नेट और 99 प्रतिशत से अधिक अनडिफ्यूज्ड सिलिकॉन वेफर भी चीन से ही मंगाए गए। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार ने चार चीनी कंपनियों को सरकारी बिजली परियोजनाओं में बोली लगाने की अनुमति देकर चीन की मौजूदगी और बढ़ा दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि नागरिक समाज की रिपोर्टों के अनुसार चीन अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में अतिक्रमण जारी रखे हुए है। उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गतिविधियों में चीन की भूमिका का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के मुद्दे पर देश को जवाब देना चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

गोमती नगर इलाके का मामला बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9...
उत्तर प्रदेश 
प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

स्वामी चिदानन्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ अर्धनारीश्वर मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

स्वामी गुरूशरणानन्द महाराज, स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज तथा आचार्य बालकृष्ण महाराज का दिव्य सान्निध्य मुरलीधर महाराज ने...
राजस्थान 
स्वामी चिदानन्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ अर्धनारीश्वर मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

मार्च 2023 के आंदोलन के बाद की गई समस्त अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस ली जाए : समिति लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

मोदी-अल्बनीज शिखर वार्ता: यूरेनियम समझौते से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार

हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग पर साझा संकल्प 
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोदी-अल्बनीज शिखर वार्ता: यूरेनियम समझौते से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश

प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

गोमती नगर इलाके का मामला बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9...
उत्तर प्रदेश 
प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

मार्च 2023 के आंदोलन के बाद की गई समस्त अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस ली जाए : समिति लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद