उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला
वायु योद्धाओं से मुलाकात कर उनके साहस समर्पण की सराहना
- वायुसेना इकाइयों की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का किया आकलन
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उत्तरी क्षेत्र के अग्रिम सैन्य ठिकानों का दौरा कर परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रणनीतिक क्षेत्रों में तैनात वायुसेना इकाइयों की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और मिशन तैयारियों का आकलन किया।
इस दौरान उन्होंने विषम परिस्थितियों में सीमाओं की सुरक्षा कर रहे वायु योद्धाओं से मुलाकात कर उनके साहस, पेशेवर दक्षता और समर्पण की सराहना की।
दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने वायुसेना प्रमुख को क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति, तैनाती और मौजूदा परिचालन व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद जवान जिस प्रतिबद्धता और सतर्कता के साथ अपने दायित्व निभा रहे हैं, वही देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए वायुसेना की पूर्ण तत्परता पर भरोसा जताया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
