प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
तबीयत बिगड़ ने से परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने शुरू किया था इलाज
- गोमती नगर इलाके का मामला
- बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और फर्जी बिल बनाकर शव नहीं देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद बिना बिल का भुगतान कराए अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला गोमती नगर स्थित वात्सल्य अस्पताल का है। सुबह करीब 5 बजे बारांबकी के मसौली निवासी लाल बाबू की बच्ची अस्पताल में भर्ती हुई थी। सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। बाराबंकी के मसौली थाना निवासी लाल बाबू की 9 महीने की बेटी आस्था की 8 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ पहुंचे। 9 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे गोमतीनगर के वात्सल्य अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के चाचा प्रवीण गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे आस्था को तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये खबर भी पढ़े : सीतापुर में सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नवनिर्मित मकान पर प्रशासन की नोटिस चस्पाडॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में तैनात स्टाफ ने बच्ची की हालत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इलाज में लापरवाही बरती गई। इस बीच महज एक डॉ. बीपी सिंह ही एक बार बच्ची को देखने आए। उसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ती गई, लेकिन दोबारा कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। आईसीयू में तैनात अन्य स्टाफ इंजेक्शन का नाम तक पढ़ नहीं पा रहा था। प्रवीण का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने करीब 15 हजार रुपए बकाया बिल बताकर शव देने से इंकार कर दिया। इसका विरोध किया गया। इस बीच मौके पर पुलिस आ गई।
पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को मसौली लेकर चले गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में निजी हॉस्पिटलों के नोडल और एसीएमओ डॉ.एपी सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत सामने आती है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
