अलीगंज अग्निकांड की हुई सुनवाई : एलडीए कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

दो ताल के लिए नक्शा हुआ पास,खुद बना लिया तीसरा तल  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

20 मीटर का बेसमेंट बनाना था,बना दिया 134 मीटर

  • अवैध निर्माण के हिस्से को खुद गिराने को तैयार हुआ मालिक
  • मकान मालिक का कहना गलती किरायेदारों की है

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड मामले की तीसरे दिन एलडीए की विहित प्राधिकारी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बिल्डिंग मलिक के वकील की ओर से यह पक्ष रखा गया कि बिल्डिंग में जो भी निर्माण अवैध है, उसको वह स्वयं अपने खर्चे पर गिरा लेंगे। नई भवन निर्माण नीति के तहत शमन मानचित्र पास कर दिया जाए। एलडीए के वकील ने बताया कि बिल्डिंग के निर्माण के लिए दो तालों का नक्शा पास था,जबकि मौके पर तीन ताल बनाये गए हैं। जबकि बेसमेंट 20 मीटर का बेसमेंट बनना था,जिसे बढ़ाकर 134 मीटर कर दिया गया।

वकीलों ने कोर्ट को यह भी बताया कि बिल्डिंग में किराएदार की ओर से संचालित की जा रही थी बिल्डिंग मालिक का इसमें कोई दोष नहीं है। वकीलों ने एलडीए की नोटिस पर भी यह सवाल उठाया की नोटिस में यह जानकारी नहीं दी गई की मौके पर कितना निर्माण अवैध है। वकीलों की बात सुनने के बाद प्राधिकारी ने एलडीए के जेई से जानकारी ली।

जेई ने कोर्ट को बताया कि बेसमेट सहित दो फ्लोर का नक्शा पास था, लेकिन तीसरा तल पूरी तरह अवैध है। यह भी बताया कि 20 मीटर बेसमेंट पास था और 134 मीटर बनाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विधित प्राधिकारी ने आदेश को रिजर्व पर लिया है। ऐसे में अब यह एक-दो दिन बाद साफ होगा की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा या या शमन मानचित्र पास करने की कार्यवाही की जाएगी। यह मामला 22 जून को हुए उस भीषण अग्निकांड से जुड़ा है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद एलडीए की जांच में भवन निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके आधार पर भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था।

राम मंदिर प्रकरण में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, विपक्ष राजनीति न करे : पंकज चौधरी ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर प्रकरण में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, विपक्ष राजनीति न करे : पंकज चौधरी

मामले की जांच कर रही एसआईटी की पड़ताल में भी लगातार नई लापरवाहियां सामने आ रही हैं। जांच में पता चला है कि जहां भवन में फायर एग्जिट और लोहे की सीढ़ियां होनी चाहिए थीं, वहां लिफ्ट लगा दी गई थी। इसके अलावा भवन में स्वीकृत क्षमता से अधिक बिजली लोड का इस्तेमाल और मानचित्र के विपरीत अतिरिक्त निर्माण भी जांच में सामने आया है।

एलडीए पहले ही भवन निर्माणकर्ताओं पर करीब 91.25 लाख रुपए का दंड और 50 हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगा चुका है। साथ ही भवन से जुड़े 18 इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी एसआईटी के जांच दायरे में है। अब सबकी नजर गुरुवार को आने वाले एलडीए कोर्ट के फैसले पर है। यदि कोर्ट ध्वस्तीकरण का आदेश बरकरार रखती है तो अग्निकांड के बाद यह इस मामले की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

चकबस्त में प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया लखनऊ। गुरुवार नगर आयुक्त ने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व...
उत्तर प्रदेश 
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल प्रेक्षागृह में भव्य रूप से...