कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

7 लाख रुपये ठगने का आरोप, पैसे वापस मांगे, तो मारने की दी धमकी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इन पर एक महिला से 7 लाख रुपये ठगने का आरोप है। यह गिरफ्तारी सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से हुई।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को अंजली कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आबादी की जमीन बताकर धोखाधड़ी की। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराई और उनसे 7 लाख रुपये ले लिए। अंजली कश्यप ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। 

तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित ये खबर भी पढ़े : तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

इस संबंध में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।  मामले की जांच के दौरान, 7 जुलाई 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश और उनकी पत्नी मीना अपने घर पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और दोनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश (51 वर्ष) पुत्र स्व. भगीरथ और उनकी पत्नी मीना (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

 पूछताछ में आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से आबादी की जमीन बताकर रजिस्ट्री कराने और 7 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की। रामप्रकाश मजदूरी का काम करता है, जबकि मीना गृहिणी है। दोनों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज इस मामले के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

खांसी-जुकाम के मौसम के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा...
राष्ट्रीय 
बच्चों के लिए खतरा बनीं दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

अब अधिकतम पेंशन की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 50 रुपये कर दी शिमला। हिमाचल...
हिमाचल 
सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा