नगर निगम ने चलाया अ​भियान, अवैध रूप से कूड़ा उठाते हुई 25 ठेलिया जब्त,तीन वाहन कब्जे में

छह प्रतिष्ठान सील, जुर्माना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मंगलवार को कई जोनों में सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध ठेले-ठेलियां, गुमटियां और काउंटर हटाने के साथ कई सामान जब्त किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

अवैध रूप से संचालित ठेलियों के खिलाफ जोन-4 में विशेष कार्रवाई की। दयाल चौराहा, गोमती नगर क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा उठान करने वाली 25 ठेला-ठेलियों को जब्त किया। सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को वितरित की गई POS मशीनों का उपयोग मंगलवार को कैलाश कुंज, फैजाबाद रोड पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान किया। 

पशु चिकित्सक एसोसिएशन ने लगाया सरकारी धन के गबन का आरोप! ये खबर भी पढ़े : पशु चिकित्सक एसोसिएशन ने लगाया सरकारी धन के गबन का आरोप!

अभियान के दौरान गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं कैलाश कुंज स्थित कार बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरआई सनी व एसएफआई रश्मि शुक्ला ने 1.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। मौके से तीन अवैध वाहन भी जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त ट्रेड लाइसेंस मद में 6 लाख रुपये की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई। जोन-4 में अभियान के नगर निगम ने चलाया अ​भियान
दौरान नियमों के उल्लंघन पर विभूति खंड क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां दो वाइन शॉप, दो मॉडल शॉप और दो बार समेत कुल छह प्रतिष्ठानों को सील किया गया।

 नगर निगम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति रही। जोन-5 क्षेत्र में स्कूटर इंडिया चौराहे से हाइडिल चौराहे तक विशेष अभियान चलाया गया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, ठेलियां, खुमचे, गुमटियां और काउंटर हटाए गए। कार्रवाई के दौरान 12 ठेले, सात गुमटियां और आठ काउंटर हटाए गए। इसके साथ ही एक गैस सिलेंडर, एक लोहे की जाली और एक लकड़ी का तख्त जब्त किया गया।

अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई। जोन-6 में हैदरगंज द्वितीय वार्ड के बुद्धेश्वर चौराहे से विहोप हॉस्पिटल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 15 ठेले और 15 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि संबंधित स्थल पर दोबारा कब्जा न किया जाए। जोन-6 में प्रतिबंधित पॉलीथिन और अतिक्रमण के मामलों में कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...