राम मंदिर प्रकरण में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, विपक्ष राजनीति न करे : पंकज चौधरी

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-आस्था से जुड़े मामलों में सरकार गंभीर, कानून से ऊपर कोई नहीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार इसकी निष्पक्ष जांच करा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।

वह गुरुवार को बरौधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 सहायक आयुक्त (खाद्य ) के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान  चलाया गया  ये खबर भी पढ़े :  सहायक आयुक्त (खाद्य ) के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान  चलाया गया

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो दल कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और रामभक्तों पर गोली चलवाने के लिए जाने जाते हैं,वही आज राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जनता उनके चरित्र और मंशा को अच्छी तरह समझती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना और जनता की आस्था का सम्मान करना है। यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया को राजनीतिक विषयों के साथ-साथ जनपद की मूलभूत समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाना चाहिए। बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

2027 में विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार : पंकज चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्षभर जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर पार्टी वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाने का अवसर देगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

टेक्टॉन का डिजाइन और प्रीमियम फिनिश देता इसे विशेष पहचान  निसान ने अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन (Tecton) की पहली झलक...
टेक-मित्र 
Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

बलिया/लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ संशोधन कानून उन्हाेंने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

उत्तर प्रदेश