उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

-बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्य भी शामिल होंगे : अंसारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बलिया/लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ संशोधन कानून लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वक्फ संशोधन कानून लागू किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में नियम कानून और बायलॉज के हिसाब से वक्फ संसोधन कानून लागू होगा।

उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार वक्फ संपत्तियों के बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से वक्फ संशोधन बिल लेकर आई है। इस वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 के माध्यम से कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। इसका कामकाज पर अच्छा असर दिखाई देगा। उन्हाेंने कहा कि सच ताे यह है कि इन संशोधनों के तहत नए वक्फ बोर्ड के गठन में पिछड़े पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्य भी शामिल होंगे।

सीएम योगी का विजन हो रहा साकार, 356 साल पुराने कोटवा धाम का होगा पर्यटन विकास ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी का विजन हो रहा साकार, 356 साल पुराने कोटवा धाम का होगा पर्यटन विकास

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। याेगी सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस वक्फ संशोधन के प्रावधानों के अनुसार मध्य प्रदेश सहित तमाम राज्यों में बोर्ड का गठन प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना और वक्फ का सुचारू प्रबंधन चलाना है। यह अधिनियम पूरे देश में लागू होगा और हर प्रदेश के लिए इसे अपनाना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में भी बोर्ड का गठन होने पर इसे नियमों और उपनियमों के अनुसार लागू किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के विकास के लिए कभी कोई जल्दबाजी नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि 1947 में देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने देश के आधारभूत विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया और सत्ता में रहते हुए केवल भ्रष्टाचार और आतंकवाद को प्रश्रय दिया।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट, जलभराव रोकने को 200 टीमें तैनात

पंप चलाने के बावजूद किसी अंडरपास में पानी भरता, तो नियंत्रण कक्ष को तुरंत दे जानकारी  नई दिल्ली। मानसून के...
राष्ट्रीय 
मानसून से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट, जलभराव रोकने को 200 टीमें तैनात

Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

टेक्टॉन का डिजाइन और प्रीमियम फिनिश देता इसे विशेष पहचान  निसान ने अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन (Tecton) की पहली झलक...
टेक-मित्र 
Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

बलिया/लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ संशोधन कानून उन्हाेंने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी