संयुक्त टीम का छापा, मुर्गी फार्म में छिपाकर रखी गई 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस-आबकारी विभाग ने चलाया विशेष अभियान 

बिजनौर। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंडावर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अंगाखेड़ी स्थित एक मुर्गी फार्म से 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन के निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के आदेश पर जनपद में अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जुलाई को थाना मंडावर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम अंगाखेड़ी में ऋतुराज पुत्र सौ सिंह के मुर्गी फार्म की तलाशी ली गई, जहां से नाइट किंग ब्रांड की 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। 

प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा:डिप्टी सीएम ब्रजेश  ये खबर भी पढ़े : प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा:डिप्टी सीएम ब्रजेश

बरामदगी के आधार पर थाना मंडावर में मु.अ.सं. 195/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 

इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार, आबकारी निरीक्षक कुसुमाकर धर, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही सतेन्द्र पाल सहित आबकारी एवं थाना मंडावर पुलिस के अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

स्नेक प्लांट :स्नेक प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ने वाला पौधा है।...
खेती-बाड़ी 
घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बीजिंग : भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर कूटनीतिक स्तर पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

बच्चों में कैंसर : कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है। बड़े ही नहीं बच्चे भी इसकी चपेट...
नारी व बाल जगत 
बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

मौसम 24 अगस्त: आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली।   देश में मानसून के आक्रामक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर बंगाल...
राष्ट्रीय 
मौसम 24 अगस्त: आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026 इनको ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा

मेष- आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग हैं। आमदनी में...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026 इनको ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत