मौसम 24 अगस्त: आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। देश में मानसून के आक्रामक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 24 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्षों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में खतरनाक लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूरी बनाने की सलाह दी गई है। वहीं, भारी बारिश के दौरान घने जंगल वाले इलाकों में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, साथ में छाते जरूर रख लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। इस बीच उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
देश के 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 24 अगस्त को देश के 22 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(24 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 24 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी
यूपी(24 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयोगराज, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा, सोनभद्र, और बिजनौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार
बिहार (24 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड
झारखंड(24-25 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): हजारीबाग, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पलामू, गुमला, दुमका, सिमडेगा, रामगढ़, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड ( 24 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
हिमाचल
हिमाचल (24 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (24 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मिरपुर, जम्मू, रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, पुंछ, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(24 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): मालदा, हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चमी मेदिनीपुर, कूचबिहार, बांकुड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (24-25 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, फाजिल्का, जालंधर, मोगा और मनसा में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान (24 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): झालावाड़, बारां, बीकानेर, कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और डीग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (24 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मांडला, होशंगाबाद, खंडवा, सिवनी, खरगोन, सीधी, अलिराजपुर, धार, ग्वालियर, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया और शिवपुरी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
