सहायक आयुक्त (खाद्य ) के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया
संत कबीर नगर, । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड -ll सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान चलाए गया अभियान के अंतर्गत तहसील खलीलाबाद के नेहरू चौक पुरानी सब्जी मंडी स्थित थोक विक्रेता राजेश एंड ब्रदर्स से एक नमूना जीरा का संग्रहित किया गया ,संग्रहित किए गए सैंपल को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
