पंजीकृत एवं अनुमोदित कीटनाशियों का ही विक्रय किया जाए/कृषि रक्षा अधिकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव ने बताया है कि समस्त पेस्टीसाइड विक्रेताओ, निर्माताओ, विपणन फर्माे तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं उनके माध्यम से कीटनाशी रसायनों का विक्रय करने वाली इकाइयों को सूचित किया है कि कीटनाशियों का निर्माण, आयात, भण्डारण, विक्रय वितरण एवं उपयोग भारत सरकार द्वारा अधिसूचित कीटनाशी अधिनियम 1968 तथा कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानों के अधीन विनियमति है। सभी पंजीकृत पेस्टीसाइड विक्रेता यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठान पर वैध लाइसेंस उपलब्ध हो तथा केवल पंजीकृत एवं अनुमोदित कीटनाशियों का ही विक्रय किया जाए।
 
प्रत्येक विक्रय का अभिलेख नियमानुसार संधारित किया जाए तथा विक्रय किए जाने वाले उत्पादों पर निर्धारित लेबल, बैच संख्या, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाय।
उन्होंने बताया कि कुछ विक्रेता एवं फर्मे बिना वैध लाइसेंस अथवा विधिक अनुमति के ई-कॉमर्स माध्यमों से कीटनाशी उत्पादों का विक्रय एवं वितरण कर रही है, जो कि कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन है। ऐसे अवैध व्यापार, बिना लाइसेंस ऑनलाइन विक्रय अथवा अपंजीकृत एवं प्रतिबंधित उत्पादों के विपणन पर संबंधित व्याक्तियो एवं संस्थाओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। समस्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन विक्रेताओ  एवं वितरण एजेंसियों को निर्देशित किया जाता है कि वे केवल विधिवत लाइसेंसधारी एवं अधिकृत विक्रेताओं के उत्पादों को ही अपने प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित एवं विक्रय हेतु उपलब्ध कराएं तथा संबंधित अभिलेखों एवं अनुमतियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाय।
 
जनपद के कृषकों से भी अपील की जाती है कि वे केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओ से ही कीटनाशी क्रय करें तथा किसी भी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से संदिग्ध, अपंजीकृत अथवा प्रतिबंधित उत्पादों के विक्रय की सूचना तत्काल कृषि विभाग अथवा जिला कृषि रक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कीटनाशियों का सुरक्षित, वैधानिक एवं जिम्मेदार उपयोग न केवल किसानों के हितों की रक्षा करता है बल्कि मानव स्वास्थ्य, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस का बड़ा बयान, पीएम मोदी से मांगा जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को गंभीर बताते हुए मंदिर ट्रस्ट...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस का बड़ा बयान, पीएम मोदी से मांगा जवाब

गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

सहजनवा। (सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )गीडा स्थित कुछ होटलों में अवैध कार्य संचालित हो रहे है। मंगलवार को...
उत्तर प्रदेश 
गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर परिसर में करीब 12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आंधी-तूफान में गिर जाने के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट: पहली बार रांची में मुकाबला, राष्ट्रपति ने किया ट्रॉफियों का अनावरण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट-2026 की ट्रॉफियों का अनावरण और उन्हें रवाना करते...