राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस का बड़ा बयान, पीएम मोदी से मांगा जवाब

राम मंदिर ट्रस्ट तत्काल भंग हो, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को गंभीर बताते हुए मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग कर नया ट्रस्ट गठित करने की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि इस पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए।

गहलोत ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए मामले में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उनका आरोप था कि यदि यह केवल लापरवाही का मामला होता तो एफआईआर दर्ज करने, एसआईटी गठित करने और गिरफ्तारियां करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम गंभीर सवाल खड़े करता है और मामले को दबाने की कोशिश की गई।

 निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट ये खबर भी पढ़े :  निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के गठन में संतों और धमार्चार्यों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उनका कहना था कि नए ट्रस्ट में धार्मिक संतों और धमार्चार्यों को शामिल किया जाना चाहिए। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने और देश के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण के शुरूआती दौर में भूमि खरीद से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में...
उत्तर प्रदेश 

सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद

शूटर समेत 3 दोषियों पर जुर्माना भी लगा लखनऊ। मंगलवार लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने बहुचर्चित बार एसोसिएशन के पूर्व...

शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा 

   लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व में अयोध्या स्थित राम मंदिर में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, दाखिला प्रारंभ

पहली बार छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ