इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

व्यापार, रक्षा, निवेश, तकनीक और हिंद-प्रशांत सहयोग रहेगा दौरे का प्रमुख एजेंडा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत

  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति

नई दिल्ली/जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छह दिवसीय तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंच गए। जकार्ता के हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने सम्मान में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा। स्वागत समारोह में इंडोनेशिया के विदेश मंत्री, सचिवालय मंत्री, कैबिनेट सचिव समेत कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की 6 से 11 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में इंडोनेशिया, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दौरा भारत की वैश्विक साझेदारियों को नई मजबूती देने के साथ युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी वातार्ओं का केंद्र व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत बनाना रहेगा।

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप ये खबर भी पढ़े : भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार, समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे तथा भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, खेल और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा होगी। वहां भी वह भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को नई गति देने, मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर (एमएएचएएसएजीएआर) विजन और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। उनका मानना है कि इस दौरे से तीनों देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी के तीस्ता पुल पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई।...
पश्चिम बंगाल 
तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज