अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई नियुक्ति हुई है। लंबे समय से सीएमएस की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉक्टर एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद अब डॉक्टर आफताब आलम को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोमवार को डॉ. आफताब आलम ने औपचारिक रूप से सीएमएस का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
डॉ. आलम मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. आलम ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने नए सीएमएस को बधाई दी और सहयोग का भरोसा दिलाया।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।