एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

24वां दीक्षांत समारोह पं. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में होगा आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉर्पेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री प्राविधिक शिक्षा विभाग आशीष पटेल उपस्थित रहेंगे।

सोमवार एकेटीयू में प्रेसवार्ता के दौरान कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 83 छात्रों को 84 पदक दिये जाएंगे। जिसमें 35 स्वर्ण पदक तो 23 रजत और 24 कान्स्य पदक हैं। इस बार चांसलर मेडल अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की छात्रा अंशिका राणा को दिया जाएगा। वहीं, कमल रानी वरूण स्मृति स्वर्ण पदक केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम की छात्रा इशिका को मिलेगा। समारोह में 62537 छात्रों को डिग्री एवं 53 छात्रों को पीएचडी की डिग्री अवार्ड होगी। 

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे ये खबर भी पढ़े : रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कुल पदक पाने वालों में 52 छात्राएं तो 31 छात्र शामिल हैं। वहीं रोगन कला के कलाकार कंसारा आशीष शांतिलाल को डीलिट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों के हित में विद्या परिषद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब मार्कशीट और डिग्री के साथ ट्रांसक्रिप्ट भी निःशुल्क उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके अलावा विश्वविद्यालय में ऑनर्स एवं माइनर कोर्स संचालित होने के कारण मूक्स ऑनर्स कोर्स को समाप्त करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। 

एकेटीयू छात्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष भी दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड प्रदान करेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चयनित पांच स्टार्टअप को सम्मानित करेंगी। सम्मानित होने वाले स्टार्टअप में वूमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा इर्तिका रेहमान के स्टार्टअप वेक्सर इमर्सिव प्रा. लि. को मिलेगा। बेस्ट डीप टेक स्टार्टअप अवार्ड अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अवि मित्तल के वोरटेक्स ऑटोनॉमस सिस्टम प्रा. लि. को प्रदान किया जाएगा।

 इसी प्रकार बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सोनू भगत के डर्माशुद्धि एलएलपी, एग्रीकल्चर एंड एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर के छात्र आदर्श सिंह के एग्रोलेन्स प्रा. लि. तथा सस्टेनेबल एंड ग्रीन स्टार्टअप अवार्ड राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा के छात्र अमन कुमार के नेक्सोनिक्स रिफ्लेक्सा प्रा. लि. को दिया जाएगा। इन स्टार्टअप का चयन कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन में विशेषज्ञों की समिति द्वारा नवाचार, तकनीकी क्षमता, व्यावसायिक संभावनाओं और सामाजिक उपयोगिता सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान...
राष्ट्रीय 
पीयूष गोयल 24 अगस्त से चार दिवसीय जापान दौरे पर जाएंगे

नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

रेशिम बाग ग्राउंड में समापन समारोह के दौरान जेनजी से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, 4,000 ढोल-ताशा वादक देंगे प्रस्तुति
राज्य  महाराष्ट्र 
नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

पिच ब्लैक में 20 से अधिक देशों संग गरजे भारतीय वायुसेना के राफेल नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने दो...
राष्ट्रीय 
पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

कहा- मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने देंगे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह