साइबर पुलिस ने 'बॉस स्कैम' का किया खुलासा, पीड़ित को 10.85 लाख लौटाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। 'बॉस स्कैम' मामले का साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर ठगों ने हजरतगंज स्थित कलकत्ता रेगालिया के अकाउंटेंट के व्हाट्सएप पर कारोबारी के बेटे बनकर मैसेज भेजा। गुमराह करके 18 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक ठगी गई रकम में से 10.85 लाख रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। बचे हुए रुपए की रिकवरी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

साइबर क्राइम थाना ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित बैंकों और पेमेंट एग्रीगेटर्स से संपर्क किया। डिजिटल ट्रांजैक्शन टेक्निकल विश्लेषण कर संदिग्ध खातों को चिह्नित किया और धनराशि होल्ड कराने के लिए लगातार फॉलोअप किया गया। पहले 6 लाख रुपए वापस कराए गए थे, बाकी 4.85 लाख रुपए भी पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करा दिए गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

अन्य आरोपियों की पहचान और बची रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि 'बॉस स्कैम' तेजी से बढ़ रहा है। इसमें अपराधी कंपनी के मालिक, सीईओ, निदेशक या उनके परिजन बनकर कर्मचारियों को व्हाट्सएप, ई-मेल या मोबाइल के जरिए संदेश भेजते हैं। सोशल मीडिया, कंपनी की वेबसाइट, लिंक्डइन और अन्य सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से जानकारी जुटाकर अपराधी फर्जी प्रोफाइल तैयार करते हैं। अकाउंट्स या फाइनेंस विभाग के कर्मचारियों को "मैं मीटिंग में हूं, कॉल मत करना", "यह गोपनीय भुगतान है", "अभी तुरंत पैसे भेजो" जैसे संदेश भेजकर दबाव बनाते और रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि केवल व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो या नाम देखकर किसी पर भरोसा न करें। किसी भी ट्रांजेक्शन से पहले संबंधित अधिकारी से आधिकारिक नंबर पर पुष्टि करें। संस्थानों को दो-स्तरीय (मेकर-चेकर) या मल्टी-लेवल अप्रूवल सिस्टम लागू करना चाहिए।

किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल या संदिग्ध एप डाउनलोड न करें और ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पीड़ित व्यवसायी ने साइबर क्राइम पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि 18 लाख रुपए की ठगी के बाद रकम वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई और लगातार फॉलोअप से अब तक 10.85 लाख रुपए वापस मिल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में जुटे लाखों लोग, न्याय और विरासत पर सत्ता का स्पष्ट संदेश
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

ऋषिकेश। अखण्ड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तराखंड 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल