भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सोमवार आईपीएस सुजीत पांडेय को पुनः केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई। उन्हें हैदराबाद स्थित भारतीय पुलिस अकादमी (सरदार वल्लभ पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी) का नया डायरेक्टर बनाया गया है। आईपीएस सुजीत पांडेय उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वह 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।  इससे पहले फरवरी 2026 में उन्होंने महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया था। दिसंबर 2025 में उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक से प्रमोट करके पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया था।

वर्ष 2020 में यूपी की राजधानी लखनऊ में जब पहली बार पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हुई, तब उन्हें शहर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया। उन्होंने अपने करियर के दौरान लगभग 7 वर्षों तक सीबीआई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अन्य महत्वपूर्ण पद: वह प्रयागराज, मेरठ और आगरा जोन में आईजी/एडीजी के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही गाजीपुर, फतेहपुर, वाराणसी और बुलंदशहर जैसे कई जिलों में बतौर एसपी सेवाएं दी हैं। उनका जन्म 1 अगस्त 1968 को पटना, बिहार में हुआ था।

भाजपा सरकार में निरंकुश हो गई है पुलिस- महेन्द्रनाथ यादव ये खबर भी पढ़े : भाजपा सरकार में निरंकुश हो गई है पुलिस- महेन्द्रनाथ यादव

उनके पिता नरेंद्र कुमार पांडेय बिहार कैडर के एक प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन और इतिहास विषय में एम.ए.किया है। उन्हें पुलिस सेवा में बेहतरीन योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 

2010 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2024 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2025 अति उत्कृष्ट सेवा पदक के साथ ही उन्हें डीजीपी का सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम कमेंडेशन डिस्क भी मिल चुका है। साल 1997-98 में लखनऊ में एसपी सिटी रहते हुए दशकों बाद निकले शिया-सुन्नी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को संभालना उनके करियर की पहली बड़ी परीक्षा थी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में जुटे लाखों लोग, न्याय और विरासत पर सत्ता का स्पष्ट संदेश
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

ऋषिकेश। अखण्ड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तराखंड 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल