जीआरपी की बड़ी कामयाबी, चारबाग से चोरी हुई मासूम को 20 दिन बाद किया बरामद

बेचने की फिराक में थी महिला, जीआरपी ने 450 सीसीटीवी खंगाले

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन से 15 जून को चोरी हुई मासूम बच्ची को जीआरपी ने करीब 20 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी और उसे बेचने की मंशा रखती थी। हालांकि ग्राहक नहीं मिलने के कारण बच्ची उसके पास ही रही, जहां से पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

जीआरपी और सर्विलांस टीम ने पूरे घटनाक्रम की जांच के दौरान करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। लगातार तकनीकी और मैनुअल निगरानी के बाद पुलिस आरोपी महिला तक पहुंचने में सफल रही और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला बच्ची को बेचने की फिराक में थी। 

निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को गति देगा एफएलएन प्रशिक्षण- संजय शुक्ल ये खबर भी पढ़े : निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को गति देगा एफएलएन प्रशिक्षण- संजय शुक्ल

लेकिन कोई खरीदार नहीं मिलने के कारण वह बच्ची को अपने पास ही रखे रही। इसी दौरान जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब 20 दिन बाद बेटी को सकुशल वापस पाकर माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने जीआरपी और जांच टीम का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बच्ची वापस मिलेगी और पुलिस ने उनकी उम्मीद को सच कर दिखाया। 

टीम को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सर्विलांस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और बच्ची की तस्करी के संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

लखनऊ। मड़ियांव इलाके में साढ़े चार साल के अहम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां के...
उत्तर प्रदेश 

साइबर पुलिस ने 'बॉस स्कैम' का किया खुलासा, पीड़ित को 10.85 लाख लौटाए

लखनऊ। 'बॉस स्कैम' मामले का साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर ठगों ने हजरतगंज स्थित कलकत्ता रेगालिया के...

भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक

लखनऊ। सोमवार आईपीएस सुजीत पांडेय को पुनः केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई। उन्हें हैदराबाद स्थित भारतीय पुलिस अकादमी (सरदार वल्लभ पटेल...

सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

लखनऊ। परिवहन विभाग के संभागीय व परिवहन कार्यालयों में डीएल संबंधी कामकाज के लिये विभिन्न प्रमुख प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगाये...

दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

मोहनलालगंज। मगटइया गांव में पिछले दो माह से राजकीय नलकूप संख्या-41 खराब पड़ा है। इससे करीब 70 से 80 किसानों...