दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज। मगटइया गांव में पिछले दो माह से राजकीय नलकूप संख्या-41 खराब पड़ा है। इससे करीब 70 से 80 किसानों की 100 बीघे से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई ठप हो गई है। समय पर पानी न मिलने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद नलकूप विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज किसानों ने सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई।

मोहनलालगंज के मगटइया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद, दिनेश, शिवप्रकाश समेत अन्य किसानों ने बताया कि मई माह से राजकीय नलकूप बंद है। सिंचाई की सुविधा के अभाव में खेतों में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि निजी संसाधनों से सिंचाई कराने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी नलकूप की मरम्मत नहीं कराई गई।

कोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण,सरकारी इमारत समेत अटल पार्क पर चला बुलडोजर ये खबर भी पढ़े : कोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण,सरकारी इमारत समेत अटल पार्क पर चला बुलडोजर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामला उठने पर एसडीएम पवन पटेल ने सहायक अभियंता, नलकूप विभाग को तत्काल जांच कर राजकीय नलकूप दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नलकूप चालू नहीं कराया गया तो उनकी फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में जुटे लाखों लोग, न्याय और विरासत पर सत्ता का स्पष्ट संदेश
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

ऋषिकेश। अखण्ड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तराखंड 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

उत्तर प्रदेश

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

लखनऊ। मड़ियांव इलाके में साढ़े चार साल के अहम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां के...
उत्तर प्रदेश 
लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा